ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

गुटखा खाने को लेकर डॉक्टर व पेसेंट में हुआ विवाद, मरीज घर से लाया लाठी

भिंड: डॉक्टर के लिए लाठी लेकर आता हुआ युवक।भिंड के एंडोरी थाना क्षेत्र के एक सरकारी अस्पताल में एक युवक व डाॅक्टर की तू-तू, मैं-मैं हो गई। ये विवाद गुटखा खाने को लेकर हुआ था। इसके बाद युवक, चिकित्सक पर हमला करने की नीयत से लाठी लाया। समय रहते परिवार के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद चिकित्सक ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।ये है मामलाये मामला शुक्रवार की दोपहर का है। यहां चिकित्सक धर्मेन्द्र पुत्र उदय सिंह गुर्जर प्राथमिक चिकित्सक ऐनों में ड्यूटी पर थे तभी गांव का युवक रोहित तोमर निवासी ऐना आया। युवक, चिकित्सालय में उपचार के लिए आया था। उक्त् युवक को नशे के हालत में था। पुलिस को लिखाई गई फरियाद में आरोपी युवक द्वारा गुटखा खाया हुआ था, जोकि बात करने पर चिकित्सक के टेबल पर छींटे गिर रहे थे। ये बात का विरोध करते हुए डॉ धर्मेन्द्र गुर्जर ने, उक्त युवक रोहित से कहा कि पहले गुटखा बाहर थूंक कर आएं। ये बात नशे की हालत में आरोपी युवक को बुरी लगी। इसी बात पर आरोपी युवक द्वारा डॉक्टर के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता कर दी। जब डॉक्टर ने उक्त युवक को अस्पताल परिसर से बाहर किया, इसी बात से खंफा होकर रोहित घर से लाठी उठाकर आया और मारने के लिए दौड़ा। इसी समय मोहल्ला पड़ोसियों ने रोहित को पकड़ कर लाठी छीन ली। उक्त मामले में चिकित्सक गुर्जर ने पुलिस को सूचना देते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Related Articles

Back to top button