ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

आगरा ई रिक्शे में सवार युवती के मुंह से अचानक निकलने लगा झाग, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

(श्योपुर एक्सप्रेस) आगरा: आगरा के जिला अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब ई रिक्शे में बैठी एक युवती उल्टियां कर रही थी। उसके मुंह से झाग भी निकल रहा था। सूचना जैसे ही सीएमएस ए के अग्रवाल को मिली। उन्होंने तुरंत अधीनस्थों को उस युवती को भर्ती कराने के निर्देश दिए। आनन-फानन में जिला अस्पताल में उस युवती को भर्ती कराया गया। युवती (girl) पूरी तरह से बेसुध थी और कुछ बोल भी नहीं पा रही थी। मामला गंभीर लगता देख चिकित्सकों ने पुलिस को भी सूचना दे दी। ई रिक्शा चालक से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि युवती फोन पर बात कर रही थी और किसी वीडियो वायरल के बारे में कह रही थी। जानकारी के मुताबिक युवती मोती कटरा की रहने वाली है। वह क्रॉस नाम के शूज शोरूम पर काम करती है। जब युवती और उसके दोस्तों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि शोरूम वालों ने उसे कुछ खिला दिया है जिसके कारण वह बेसुध हो गई और उल्टियां करने लगी। बताया जाता है कि युवती ने शोरूम से निकलने से पहले अपने दोस्तों को घटना की जानकारी दे दी थी लेकिन उसके साथ शोरूम में क्या हुआ, यह किसी को नहीं मालूम। जब युवती पूरी तरह से होश में आ जाएगी तभी कुछ पता चल पाएगा। मामला गंभीर लगने पर चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दे दी। महिला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भी युवती से पूछताछ करने का प्रयास किया है। जानकारी यह मिली है कि वह शूज शोरूम पर काम करती है और वहीं उसे कुछ खिलाया पिलाया गया। एक वीडियो वायरल का जिक्र भी हो रहा है। पुलिस को आशंका सता रही है कि कहीं युवती के साथ कुछ गलत करने का प्रयास तो नहीं हुआ। इसीलिए वह इस पूरे मामले को गंभीरता से जांच पड़ताल में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button