ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

BSF डिप्टी कमांडेंट का निधन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

कटनी: कटनी के रहने वाले बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट के पद पर पदस्थ इग्नेस लाकरा का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। जिनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर यूनिट के सैनिकों द्वारा उनके घर एन के जे कटनी लाया गया है।

इग्नेस लाकरा के पार्थिव देह को कब्रिस्तान में बीएसएफ के कमांडेंट और यूनिट ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से भी राजकीय सम्मान दिया गया। बीएसएफ के कमांडेंट राघवेंद्र सिंह में बताया कि इग्नेस लाकरा 94 बटालियन बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट के पद भारत बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात थे। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे जिससे उनका निधन हो गया। उन्होंने 32 साल तक बीएसएफ में अपनी सेवा दी हैं और देश की कई कठिन जगहों पर ड्यूटी की है।

अपर कलेक्टर रोमानूस टोप्पो ने बताया कि डिप्टी कमांडेंट इग्नेश लाकरा का 11 तारीख को निधन हुआ है। आज  बीएसएफ ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया है, साथ ही जिला प्रशासन भी अंतिम विदाई देने कब्रिस्तान पहुंचे।

Related Articles

Back to top button