ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

Vande Bharat Express: दिवाली के बाद एक और वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा, 10 नवंबर से इस रूट पर दौड़ेगी ट्रेन

नई दिल्ली। देश को जल्द ही पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। दिवाली के बाद वंदे भारत के रूप में एक और तोहफा देशवासियों को मिल सकता है। अभी तक देश में चार वंदे भारत ट्रेन चल रही है, लेकिन अब दक्षिण भारत में भी वंदे भारत दौड़ेगी।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि 10 नवंबर से एक और वंदे भारत ट्रेन चलने जा रही है। पांचवीं वंदे भारत चेन्नई-बेंगलुरु और मैसूर रूट पर दौड़ेगी। वंदे भारत एक तरफ से करीब 483 किमी का सफर तय करेगी।

पीएम ने दिखाई दिल्ली-ऊना वंदे भारत को हरी झंडी

बता दें कि पीएम मोदी ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना पहुंचकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ये नई दिल्ली से ऊना के अंब इंदौरा रूट पर दौड़ेगी। पूरा सफर करीब सवा पांच घंटे में पूरा हो जाएगा। जबकि दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचने में इसे लगभग तीन घंटे का समय लगेगा।

देश में पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस

बता दें कि देश में अभी चार वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ रही है। पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी रूट पर शुरू हुई थी। दूसरी वंदे भारत ट्रेन को नई दिल्ली से कटड़ा रूट पर शुरू किया गया था। बीते हफ्ते गांधीनगर-मुंबई रूट पर एक और वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई थी। इसके बाद पीएम मोदी ने कल यानि गुरुवार को ही ऊना-नई दिल्ली रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

नई दिल्ली-ऊना रूट पर किराया

नई दिल्ली-अंब अंदौरा रूट पर वंदे भारत से सामान्य श्रेणी में सफर करने के लिए 245 रुपये चुकाने होंगे। थ्री टियर का किराया 600 रुपये होगा। टू टियर का किराया 950 रुपये जबकि फर्स्ट क्लास का किराया 1585 रुपये होगा।

Related Articles

Back to top button