ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

राजनाथ सिंह आज करेंगे ‘मां भारती के सपूत’ वेबसाइट लॉन्च, देश के वीर जवानों को मिलेगी बड़ी मदद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज एक वेबसाइट की शुरुआत करेंगे जिसके माध्यम से लोग सशस्त्र बल संघर्ष हताहत कल्याण कोष में दान दे सकेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि पोर्टल ‘मां भारती के सपूत’ (MBKS) की शुरुआत दिल्ली के राष्ट्रीय समर स्मारक परिसर में आयोजित एक समारोह में की जाएगी। यह कोष तीनों सेनाओं का एक कोष है जिसका इस्तेमाल संघर्ष के दौरान हताहत सैन्य कर्मियों के परिजनों और आश्रितों को अनुग्रह राशि के रूप में तत्काल आर्थिक सहायता देने के लिए किया जाता है।

सरकार शहीदों के परिजनों के कल्याण के लिए अनेक योजना चल रही है लेकिन देशभक्त नागरिकों और विभिन्न संगठन तथा संस्थाओं की ओर से कल्याण कोष में योगदान देने की इच्छा वयक्त किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। समारोह में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष, तीनों सेनाओं के प्रमुख, परम वीर चक्र विजेता और अन्य विशिष्ट व्यक्ति मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button