ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

सरकारी खर्चे पर दिल्ली में 1100 जगहों पर होगी छठ पूजा, शौचालय-एम्बुलेंस समेत मिलेंगी ये सुविधाएं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने 1,100 घाटों पर छठ पूजा के लिए बड़ी तैयारियां की हैं और इस त्योहार के लिए 25 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। छठ पर्व 30 और 31 अक्तूबर को मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने डिजिटल माध्यम से मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने इन घाटों पर शौचालय, एम्बुलेंस, प्राथमिक उपचार तथा बिजली (पावर बैकअप) उपलब्ध कराने जैसी तैयारियां की हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार सुरक्षा पर खास ध्यान दे रही है और विभिन्न स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि पिछले दो साल में महामारी के कारण यह त्योहार सार्वजनिक रूप से नहीं मनाया गया। 2014 में हमारी सरकार बनने के बाद से इस पर्व का जश्न बड़ा बना है। हमारे सत्ता में आने से पहले तक सरकार 69 घाटों पर तैयारियों के लिए 2.5 करोड़ रुपए की निधि आवंटित करती थी, लेकिन अब यह बजट बढ़कर 25 करोड़ रुपए हो गया है और 1,100 घाटों पर छठ का पर्व मनाया जाएगा।”

मुख्यमंत्री ने लोगों से न केवल अपने लिए, बल्कि देश को कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप से राहत दिलाने के लिए छठी मैया से प्रार्थना करने का अनुरोध किया। केजरीवाल ने कहा कि संक्रमण की तीव्रता बेशक कम हो गई है, लेकिन महामारी अब भी बरकरार है। कृपया कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाएं और मास्क पहनें। जुर्माना भले ही हटा दिया गया है, लेकिन कृपया नियमों का पालन करें।

Related Articles

Back to top button