ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

बिग बॉस 16: एक हफ्ते के अंदर साजिद खान का खेल खत्‍म, खुद सलमान खान करेंगे बेदखल!

मुंबई: विवादित रियालिटी बिग बाॅस सबसे कन्ट्रोवर्शियल शो है। हर साल बिग बाॅसके हर एपिसोड में कुछ न कुछ नए धमाके होते रहते हैं जो कि विवादों में आ जाते हैं। इस बार तो बिग बाॅस 16 प्रीमियर वाले दिन से ही चर्चा में बना हुआ है। शो के खबरों में रहने की वजह  साजिद खान हैं जिनपर हैशटैग मीटू के आरोप हैं।  शो में जब से साजिद खान की एंट्री हुई है, तब से कई बॉलीवुड सितारों का पारा सातवें आसमान पर है।

साजिद को लेकर जमकर बवाल होरहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग साजिद खान के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। आम जनता के अलावा शर्लिन चोपड़ा से लेकर सोना मोहपात्रा, उर्फी जावेद, कनिष्‍का सोनी, देवोलीना भट्टचार्जी, गौहर खान, सलोनी चोपड़ा और मंदाना करीमी समेत कई एक्‍ट्रेसेस ने साजिद खान को शो से बेदखल करने की मांग की है। वहीं अब खबर आ रही है कि  शो के मेकर्स पर भी दबाव बढ़ने लगा है और बहुत संभव है कि जल्‍द ही साजिद को शो से बेदखल कर दिया जाए।

इंग्लिश वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक बिग बाॅस के करीबी सूत्रों ने संकेत दिए है कि साजिद खान ‘एक हफ्ते के भीतर’ शो से बाहर हो जाएंगे। यही नहीं बताया जा रहा है कि शो के सुपरस्टार-होस्ट सलमान खान ने भी बढ़ते दबाव के कारण मेकर्स के इस फैसले को स्वीकार कर लिया है।

भाईजान एक करीबी दोस्‍त के हवाले से कहा गया- ‘सलमान खान के लिए यह स्थिति बहुत नाजुक है क्योंकि वह साजिद की बहन फराह खान के बहुत करीब हैं। फराह खान खुद भी पिछले कुछ सीजन में सलमान की अनुपस्‍थ‍िति में शो को होस्‍ट कर चुकी हैं। यह फराह खान ही थीं जिन्‍होंने साजिद की शो में एंट्री के लिए फील्‍ड‍िंग की थी। उन्‍होंने इस मामले में सलमान से मदद करने की मांग की थी जिसे दोस्‍त होने के नाते सलमान ने सपोर्ट भी किया लेकिन उन्‍हें भी यह अंदाजा नहीं था कि यह फैसला इतनी बुरी तरह से उलटा पड़ जाएगा।’

पिछले दिनों महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने साजिद खान के खिलाफ केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को चिट्ठी लिखकर साजिद के खिलाफ विरोध जताया था। उन्होंने मांग की थी कि बिग बॉस जैसे शो में साजिद का होना ठीक नहीं है और उनको शो से बाहर किया जाना चाहिए।

साजिद खान पिछले कुछ साल में #MeToo के तहत कई गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं जिन लड़कियों और महिलाओं ने साजिद पर आरोप लगाए हैं, उनमें शर्लिन चोपड़ा भी थीं। साजिद खान को शो में देखकर शर्लिन ने हाल ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जिसमें उन्‍होंने 2005 में हुई उस घटना का दोबारा जिक्र किया। शर्लिन का आरोप है कि साजिद ने उन्‍हें अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया था और उनसे उसे छूने को कहा था। यही नहीं शर्लिन के मुताबिक साजिद ने यह भी कहा था कि वह उनके प्राइवेट पार्ट को रेटिंग दे।

Related Articles

Back to top button