ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, सटोरियों से 11 लाख 45 हजार कैश जब्त

जबलपुर: बिना किसी दवाब के ताबड़तोड़ कार्यवाही करने वाले एसपी जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने अब सटोरियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जबलपुर की मदन महल थाना पुलिस ने क्राइम ब्रांच टीम के साथ मिलकर आईडी प्रोवाइड कर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 11 लाख 45 हजार नगद रुपए सहित आठ मोबाइल जब्त किया है।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि महानद्दा के पास गुलजार होटल के पीछे रहने वाला सनी नागपाल अपने घर से ऑन लाईन सट्टा के लिए अपने से जुडे लोगों को आई.डी. उपलब्ध करवाकर ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा खिलवा रहा है।
सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना मदनमहल की संयुक्त टीम द्वारा महानद्दा में गुलजार होटल के पीछे रहने वाले सनी नागपाल के घर में दबिश दी। जहां पर सनी नागपाल, गोपाल श्रीवास, कमलेश कुमार चौधरी, राजेंद्र ठाकुर मिले। जब सनी नागपाल के ओप्पो कंपनी के मोबाइल को चैक किया गया तो पता लगा कि वो ऑन लाइन सट्टा खिलाने के लिए तीन आईडी के का उपयोग कर रहा था। जिनके कब्जे से 8 मोबाइल और नगद 11 लाख 45 हजार रूपये जब्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button