ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर की सेंट्रल जेल में कैदी पति-पत्नी ने मनाया करवा चौथ, 20 जोड़े काट रहे विभिन्न मामलों में सजा

इंदौर: इंदौर के केंद्रीय जेल में सभी त्यौहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाते हैं और इसी के तहत सुहागन पत्नियों के पावन त्यौहार करवा चौथ का पर्व भी जेल प्रबंधक द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास पर एकता के साथ मनाया जा रहा है।

केंद्रीय जेल अधीक्षक अलका सोनकर का कहना है कि जेल परिसर में बन्द कैदियों के लिए गणेश चतुर्थी नवरात्रि गरबा उत्सव सहित दीपावली की सभी तैयारियां की जा रही हैं और उसी के तहत सुहागन महिलाओं के लिए करवा चौथ एक अहम पर्व होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जेल में बंद करीबन 20 पति पत्नियों को परिसर में करवा चौथ के तमाम उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें एक परिवारिक माहौल देते हुए करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है यह पर्व पिछली बार भी बनाया गया था और इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार भी या पर्व मनाया गया है।

इसी के साथ जो महिलाएं अपने पति को मिलने के लिए जेल मुलाकात करने आ रहे हैं। उन्हें 5 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम बातचीत का दिया जा रहा है ताकि पति पत्नी एक दूसरे से बात कर अपना दुख बांट सकें। इस त्योहार के मौके पर सामाजिक समरसता को ध्यान में रखते हुए गेर हिंदू बंदियों को भी शामिल किया गया है और सभी धर्म के पति पत्नी इस त्यौहार में पूर्ण रूप से शामिल है। वही कुछ महिला कैदी ऐसी भी थी जिनके पति पेशी पर जाने के दौरान उदास बैठी हुई नजर आई। इसी के साथ 302 की सजा काट रही एक महिला केदी द्वारा करवा चौथ पर अपने पति के लिए लंबी उम्र की कामना की गई। जहां दोनों पति पत्नी 302 के मामले में पिछले 10 महीने से सजा काट रहे हैं।

Related Articles

Back to top button