ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मुरैना जिला जेल में भ्रमण के दौरान  दुष्कर्म के आरोपी ने मुख्य प्रहरी पर किया हमला

मुरैना जिला जेल  मुरैना जिला जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी मोनू उर्फ विजयकांत डंडौतिया ने कल यानी बुधवार को मुख्य प्रहरी देवेन्द्र शर्मा पर चप्पल से हमला कर दिया. इस घटना से जेल में हंगामा होने पर अन्य प्रहरियों ने बंदी को पीटकर काबू में कर लिया. घटना को लेकर प्रहरी ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत की जिस पर से पुलिस ने आरोपी मोनू के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा कायम कर लिया है. मुख्य प्रहरी पर चप्पल फेंककर हमला: जानकारी के अनुसार बुधवार को मुख्य प्रहरी देवेन्द्र शर्मा जिला जेल के भ्रमण पर थे तभी जेल में बंद मोनू उर्फ विजयकांत डंडौतिया ने निशाना साधकर मुख्य प्रहरी को चप्पल फेंककर मारी. जब चप्पल मुख्य प्रहरी के बगल से निकल गई, तो आरोपी मोनू हाथ में दूसरी चप्पल लेकर मुख्य प्रहरी को मारने दौड़ा. हालांकि, इसके पहले ही अन्य प्रहरियों ने उसे पकड़ लिया. इस सीन को देखकर जेल स्टाफ मौके पर पहुंचा और उसने बंदी मोनू डंडौतिया की हजामत बनाकर उसे काबू में लिया. हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में यह सामने नहीं आया कि आखिर बंदी ने मुख्य प्रहरी पर चप्पल फेंककर क्यों मारी, जिससे कई चर्चाएं सामने आने लगी हैं. इसके पहले उक्त बंदी ने ऐसा किया या नहीं, यह भी किसी के द्वारा नहीं बताया गया. शिकायत पर से सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी मोनू डंडौतिया के खिलाफ धारा 353, 186 और 332 का अपराध पंजीबद्ध किया है, जिसमें पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है. इसके साथ ही बंदी पर एक ओर FIR दर्ज हो गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button