ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

धार के पीथमपुर में हत्या कर घर के सामने गाड़ा शव, प्रशासन ने की घर तोड़ने की कार्रवाई

पीथमपुर में गुरुवार को हत्या के आरोपितों के घर प्रशासन ने घर तोड़ने की बड़ी कार्रवाई की। सेक्टर वन थाना क्षेत्र में दो दिन से 24 वर्षीय युवक रूपेश बिरला लापता था। जिसकी पूछताछ में आरोपी ने उसकी हत्या कर शव गाड़ने की बात स्वीकार की। इस पर प्रशासन ने बड़ी इमारत तो ढहाने की कार्रवाई गुरुवार सुबह करीब 11.30 से शुरू की जो कि अब भी जारी है। हिंदू संगठनों ने किया था घेराव रूपेश मूल सेलदा खरगोन का निवासी है पर पीथमपुर में रहता था। लापता होने पर परिजनों ने कुछ कांग्रेस नेता और मुख्य आराेपी आशिक पटेल पर अपहरण का आरोप लगाया था। इस मामले में बुधवार को भी हिंदू संगठनों और परिजनों ने थाने का घेराव कर कार्रवाई करने की मांग की थी। बुधवार काे पुलिस ने सख्ती से आरोपी से पूछताछ की जिसमें उसने रूपेश की हत्या कर शव घर के सामने गाड़ने की बात स्वीकार की। करीब 6 लोगों पर प्रकरण दर्ज किया इसके आधार पर करीब पांच लोगों पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। जिसके बाद गुरुवार सुबह से ही धार एएसपी और एसडीएम रोशनी पाटीदार के नेतृत्व में आरोपित पटेल के बड़े मकान को ध्वस्त किया। उस मकान में करीब 50 से ज्यादा किराएदार थे। जिन्हें प्रशासन ने तुरंत बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि हत्या प्रेम प्रसंग और रुपयों के लेन देन में की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button