ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

गले के कैंसर से जूझ रही हैं दयाबेन उर्फ दिशा वकानी! बहन की सेहत को लेकर भाई मयूर ने कही ये बात

मुंबई: बुधवार सुबह ही ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दयाबेन यानि दिशा वकानी से जुड़ी एक ऐसी खबर आई जिसे सुन हर कोई परेशान हो गया है। खबर थी कि दिशा वकानी को गले का कैंसर हो गया है।

Bollywood Tadka

कहा गया कि इस शो में दिशा को अलग तरह की आवाज निकालनी पड़ती थी जिसकी वजह से उन्हें यह समस्या अब हो गई है। इस खबर ने पूरे इंटरनेट को हिलाकर रख दिया। लोग परेशान हो उठे और जानना चाहते थे कि उनके फेवरेट शो की इस चहेते एक्ट्रेस से जुड़ी यह खबर कितनी सच है।

Bollywood Tadka

अब शो में दिशा के भाई सुंदर का किरदार निभाने वाले सुंदर लाल यानि उनके रियल भाई मयूर वकानी ने इस खबर के पीछे का पूरा सच बताया। एक इंग्लिश पोर्टल से बात करते हुए मयूर ने कहा-‘ऐसी बहुत सारी अफवाहें उड़ती रहती हैं, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। वह बिल्कुस स्वस्थ और ठीक हैं और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। हर दिन हमलोग उनको लेकर बेसिर पैर की अफवाहें सुनते हैं लेकिन फैंस को इन बातों पर यकीन नहीं करना चाहिए।’

Bollywood Tadka

मयूर वकानी के अलावा दिलीप जोशी और मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी ने भी इस खबर पर बात की। दयाबेन के हसबैंड जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी ने भी इस खबर के पीछे की सच्चाई बताई है। उन्होंने बताया कि दिशा को लेकर उन्हें काफी सारे फोन कॉल्स आ रहे हैं। दिलीप जोशी ने कहा-‘ये खबरें केवल अफवाह हैं और इसपर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। दिशा बिल्कुल ठीक हैं और कैंसर वाली ये खबरें बिल्कुल झूठी हैं।’

Bollywood Tadka

वहीं मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल से कहा-‘मैं दिशा के साथ अक्सर टच में रहती हूं। मुझे नहीं लगता कि ये खबरें सही हैं। अगर ऐसा कुछ होता तो पता चलता। मैंने अगस्त के आखिर में उससे बात की थी हम दोनों आसपास ही रहते हैं। हमने उनकी बेटी के कथक क्लासेस के बारे में बातचीत की थी और वह बिल्कुल अच्छी-भली थीं। मुझे लगता है कि ये केवल अफवाहें हैं।’

Bollywood Tadka

दिशा वकानी ने 2015 में चार्टेड अकाउंटेंट मयूर पाडिया से शादी की थी। दो साल बाद यानी 2017 में उन्होंने बेटी को जन्म दिया। साल 2017 में मेटरनिटी लीव पर चली गईं थी। इसी साल मई में दिशा दूसरी बार मां बनी हैं। एक्ट्रेस के घर नन्हें शहजादे की किलकारी गूंजी हैं। तब से अब तक उन्होंने शो में वापसी नहीं की है।डिलीवरी के बाद कई बार खबरें आईं कि दिशा शो में वापसी करने जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button