ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

जेवर हवाई अड्डा भूमि अधिग्रहण: CM योगी ने कहा- आपसी सहमति से तय मुआवजा दिया जाएगा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को किसानों के एक समूह को आश्वासन दिया कि जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए अधिग्रहीत जमीन के लिए आपसी सहमति से तय मुआवजे का भुगतान किया जाएगा। आधिकारिक प्रावक्ता ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उनके आधिकारिक आवास पर मिलने आए जेवर के किसानों के समूह से कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि राज्य के किसान खुश रहें और जो विस्थापित हुए हैं उनका उनकी इच्छित जगह पर पुनर्वास किया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि हवाई अड्डे के पहले चरण के लिए राज्य सरकार ने 3,300 एकड़ जमीन प्राप्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना समय पर पूरी होगी।

योगी ने बुधवार शाम को किसानों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में कहा कि सरकार बिना किसानों की सहमति लिये जमीन अधिग्रहीत नहीं करेगी। किसानों ने योगी की इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जेवर से विस्थापित होने वाले किसानों को उनकी मर्जी के स्थान पर ही बसाया जायेगा। साथ ही वहां धार्मिक स्थल, स्कूल, कॉलेज, खेल के मैदान, ओपन जिम और बाजार की व्यवस्था होगी। इससे वहां के लोग अपने सपनों को साकार कर सकेंगे और विकास परियोजनाओं में बढ़चढ़कर सहयोग करेंगे।

योगी ने कहा कि एक परिवार में दो, तीन, चार या उससे अधिक भाई होने पर उन्हें एक ही जगह बसाया जायेगा। सीएम योगी ने कहा कि जेवर के बच्चों को रोजगार मिले इसके लिए वहां स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित किया जाए। अगर वहां के बच्चे एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस का डिप्लोमा प्राप्त कर लेंगे तो उन्हें जेवर एयरपोटर् पर ही नौकरी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में कुल 3300 एकड़ जमीन उपलब्ध का अधिग्रहण हुआ था। यह सब किसानों के साथ संवाद करके ही संभव हुआ था। उन्होंने कहा कि आज जेवर में एयरपोटर्, फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पाकर्, हाईस्पीड ट्रेन और मेट्रो है। आने वाले समय में नोएडा और ग्रेटर नोएडा जेवर के सामने तुच्छ साबित होंगे।

Related Articles

Back to top button