ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

पाकिस्तान के करांची में बस में लगी आग 18 की मौत

पाकिस्तान के कराची (Karachi) में बुधवार (12 अक्टूबर) की रात एक बस में भीषण आग लग गई. बस में सवार 18 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई है, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि बाढ़ पीड़ितों ( Flood Affected People) को लेकर बस कराची से खैरपुर नाथन शाह इलाके में जा रही थी, लेकिन सुपर हाइवे पर नूरीयाबाद के पास बस में आग (Bus Fire) लग गई. ये घटना कराची के बंदरगाह शहर को हैदराबाद और सिंध प्रांत के जमशोरो शहरों से जोड़ने वाले एम-9 मोटरवे पर हुई. बाढ़ प्रभावित लोग इस बस में अपने घर वापस जा रहे थे. बस में आग लगने से 18 की मौत संसदीय स्वास्थ्य सचिव सिराज कासिम सूमरो ने मीडिया को बताया कि दुर्घटना में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक जमशोरो के जिला आयुक्त आसिफ जमील ने बताया कि जो लोग बस में यात्रा कर रहे थे, वे बाढ़ प्रभावित लोग थे. ये सभी दादू जिले में अपने घर वापस जा रहे थे. बाढ़ प्रभावित लोगों को लेकर जा रही थी बस जानकारी के मुताबिक बस में करीब 35 लोग सवार थे. आग किस वजह से लगी ये अभी साफ नहीं हो पाया है. पुलिस के मुताबिक आग बस के पिछले हिस्से में लगी जिसने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. आग से बचने के लिए कुछ यात्री बस से कूद गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि दादू जिला (Dadu District) सिंध प्रांत (Sindh Province) के सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित जिलों में से एक है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button