ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने हिन्दू महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभाला

नई दिल्ली । आज अखिल भारत हिन्दू महासभा का राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक नई दिल्ली के कीर्ति नगर स्थित जेहलम अरोड़ वंश सभा भवन में संपन्न हुई । बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति ने हिन्दू महासभा को गुटबाजी से मुक्त करवाने और भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए जारी हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने का दायित्व सौंपते हुए शीर्ष नेता रविन्द्र कुमार द्विवेदी को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया । यह जानकारी आज जारी बयान में राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने दी ।
        जारी बयान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि गुटबाजी से हिन्दू महासभा की राजनीतिक मान्यता और वीर सावरकर की राजनीतिक विरासत खतरे में पड़ गई है । उन्होंने कहा कि गुटबाजी को समाप्त कर हिन्दू महासभा का राजनीतिक अस्तित्व बचाना और हिन्दू राष्ट्र निर्माण हस्ताक्षर अभियान में 10 करोड़ हस्ताक्षर जुटना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है । उन्होंने कहा कि इस चुनौती के साथ साथ अल्पसंख्यक आयोग और वक्फ बोर्ड को भंग करवाना , मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ मंदिर को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या की तर्ज पर विधर्मियों के प्रतीकों से मुक्त करवाना एवं वीर सावरकर के अधूरे मिशन को पूरा करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है । बैठक में दर्जन भर से अधिक राजनीतिक , सामाजिक , धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्ताव पारित किए गए ।
         हिन्दू महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होते ही हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट कपिल कौशिक , दिल्ली प्रवक्ता सुरेंद्र स्वामी , गौतम बुद्ध नगर युवा अध्यक्ष अशोक गुर्जर , सरदार शेर सिंह एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जय हिन्दू राष्ट्र और जय श्री राम के गगनभेदी नारों के साथ फूलमालाओं से रविन्द्र कुमार द्विवेदी का भव्य स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में हिन्दू महासभा द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने का संकल्प लिया ।
           राष्ट्रीय कार्यसमिति ने 40 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के मनोनयन और अन्य संगठनात्मक तथा प्रशासनिक निर्णय हेतु नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी को सर्वाधिकार सौंपा । राष्ट्रीय संयोजक आचार्य विजय प्रकाश मानव ने अपने संबोधन में उपस्थित प्रतिनिधियों को गौ , गंगा और गायत्री रक्षा का संकल्प दिलवाया ।
        बैठक को कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मण सिंह वर्मा लच्छू भैया ने संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में महासभा के एकीकरण का संवैधानिक एवं न्यायिक मार्ग प्रचंड करने का आहवान किया । राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केशव चौहान ,राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर नीरन गौतम , राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल।गुप्ता , राष्ट्रीय मंत्री दीपक कनोजिया , राष्ट्रीय मंत्री रजनी सक्सेना , राष्ट्रीय मंत्री सविता नायडू , राष्ट्रीय प्रचार मंत्री श्रीमती अनिता नयाल , महिला मंत्री बॉबी वर्मा , दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर यशपाल सहित विभिन्न वक्ताओं ने सम्मेलन को संबोधित किया ।
     बैठक में दिल्ली के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पर्चा , हरियाणा के अध्यक्ष आर के शर्मा , हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार नरेश सिंह ठाकुर , महाराष्ट्र के अध्यक्ष नितिन व्यास , पंजाब के अध्यक्ष पत्रकार सुमित्र राय , मध्य प्रदेश अध्यक्ष अंकित भटनागर , उत्तर प्रदेश संयोजक धर्मेंद्र पाण्डेय , हरियाणा के कार्यकारी अध्यक्ष राम लाल आर्य सहित 14 प्रदेशों के 100 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए । हिन्दू महासभा के दिल्ली प्रदेश संगठन मंत्री मुनेश भगत , प्रवक्ता सुरेंद्र स्वामी , कोषाध्यक्ष केशव चंद्र , हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय मंत्री बॉबी वर्मा , दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कल्पना अग्रवाल , हिन्दू युवक सभा के गौतमबुद्ध नगर महामंत्री रजनीश गुर्जर , हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट कपिल कौशिक , सरदार शेर सिंह सहित उपस्थित प्रतिनिधियों ने रविन्द्र कुमार द्विवेदी को फूलमालाएं पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनका अभिनंदन किया ।

Related Articles

Back to top button