मुख्य समाचार
अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त
मुरैना में 20 वर्षीय डाकिया ने जान दी भाई बोला-अधिकारी करता था प्रताड़ित नईदुनिया प्रतिनिधि मुरैनाः प्रधान डाकघर में पदस्थ डाकिया प्रिंस वशिष्ठ ने शनिवार सुबह 10 बजे कमरे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अंग्रेजी में लिखे सुसाइड नोट में लिखा है कि किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाए। वह होश लगाने का निर्णय ले रहा है। उसने काम के टार्गेट और उनके पूरे न होने के दबाव की बात भी लिखी है। परंतु चचेरे भाई कलम सिंह पंडित का आरोप है कि अधिकारी एक महीने से प्रताड़ित कर रहा थे। उस पर कार्रवाई तय की जाए। हवास में फांसी मृतक प्रिस वशिष्ठ प्रिंस वशिष्ठ. उम्र 20 साल पुत्र अशोक कुमार निवासी रिठाल थाना रोहतक जिला भिवानी हरियाणा एक साल से अधिक समय से मुरैना के आरोप-काका के निधन के बावजूद तुरंत ड्यूटी पर बुलाया तेरहवीं में नहीं जाने दिया, कार्रवाई की धमकी देकर पांच हजार लिए प्रधान डाकघर में डाकिया (पोस्टमैन) था। चचेरे भाई कलम सिंह पंडित के अनुसार एक माह पहले प्रिंस के काका जगवीर सिंह के निधन की सूचना पर वह साथी पोस्टमैन को सूचित कर रिठाल चला गया। इस बात से खफा अधिकारी ने अगले ही दिन यह कहकर वापस बुला लिया कि विभाग का कोई अधिकारी विजिट पर आ रहा है। प्रिंस तुंरत ड्यूटी पर आ गया, तेरहवीं के लिए भी उसे घर जाने की छुट्टी नहीं दी गई। गैरहाजिरी को आधार बनाकर नौकरी से हटाने की धमकी देकर 5000 रुपये ऐंठ लिए। आरोप है कि ज्वाइनिंग के समय भी 25 हजार रुपये लिए। उसके पिता को ब्याज पर पैसा लेना पड़ा था।



