मुख्य समाचार
मुरैना में निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल की छत अचानक ढही तीन लोग घायल
मुरैना गणेशपुरा की कुम्हार गली में निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल की छत अचानक गिर गई। हादसे में युवक कुनाल प्रजापति, पड़ोसी शिशुपाल तोमर और मजदूर महेश कुशवाहा घायल हो गए। डॉक्टरों के अनुसार सभी को सामान्य चोटें आई हैं। मकान मालिक राकेश गोले द्वारा दीवार का सहारा हटवाने से संतुलन बिगड़ा और छत पहली मंजिल पर आ गिरी। नीचे बनाए गए अतिरिक्त पिलर की वजह से बड़ा हादसा टल गया।



