ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

भिंड में गुस्साए ग्रामीणों ने रेत से भरा ट्रैक्टर जलायाः ड्राइवर के साथ मारपीट की; अवैध उत्खनन को लेकर बवाल

भिंड जिले के अमायन थाना क्षेत्र के बरौठी गांव में सरकारी रास्ते और मरघट की जमीन पर हो रहे अवैध रेत उत्खनन को लेकर शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात दो पक्षों में बड़ा विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए ग्रामीणों ने रेत से भरे एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पिछले कई दिनों से बरौठी गांव में सिंध नदी से रेत के अवैध उत्खनन को लेकर तनाव बना हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि दूसरे गांव के कुछ लोग रात के समय रेत निकालने आते हैं, जिसकी शिकायत कई बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रोकने पर हुआ झगड़ा, ट्रैक्टर जलकर खाक शुक्रवार रात भी जब कुछ लोग अवैध रेत लेकर जा रहे थे, तो ग्रामीणों ने उन्हें रोक लिया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया और गुस्साए ग्रामीणों ने रेत से भरे ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। चालक से मारपीट भी की गई और ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। थाना प्रभारी बोले- 2 आरोपियों पर मामला दर्ज अमायन थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा ट्रैक्टर चालक से मारपीट कर वाहन में आग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button