ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

रेलवे में नौकरी देने के नाम पर मुरैना के युवक से 10 लाख की ठगी

मुरैना नौकरी के नाम पर देश में तमाम जगह फर्जी बाड़ा चल रहा है वही मुरैना में भी सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर एक युवक से 10 लाख रु की ठगी की गयी है दरअसल मुरैना के कैमरा गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार को गांव के ही एक युवक एवं उसके साथी ने रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना दिखाया और उससे कहा कि हम तुम्हारी नौकरी रेलवे में लगवाएंगे और उसे एवज 10 लाख रुपए देने होंगे ठग रिंकू पिपल एवं शुभम त्यागी ने पीड़ित को अपने झांसे में लेने के लिए बताया कि मैं गृह मंत्रालय में एलडीसी के पद पर पदस्थू और तुम्हारी नौकरी भी लगवा दूंगा। सरकारी नौकरी के लालच में पीड़ित युवक ने 2 लाख रु नगद एवं 8 लाख रु ऑनलाइन उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। ठगों ने पीड़ित जितेंद्र कुमार को अपने जाल में ऐसा फसाया की उसका ऑनलाइन रिजल्ट भी रेलवे की साइट पर दिखाया और जब रिजल्ट आया तो उसके बाद रेलवे के अस्पताल में उसका मेडिकल भी हुआ पीड़ित जितेंद्र कुमार को लगा कि अब तो रेलवे में नौकरी लग जायेगी जैसे ही उसकी जॉइनिंग लेटर घर आया और वह अपने घर से मां का आशीर्वाद लेकर ज्वाइन करने नई दिल्ली निजामुद्दीन पहुंचा तो पता चला कि उसका जॉइनिंग लेटर फर्जी है वहां मौजूद अधिकारियों ने उसे बताया कि आपके साथ किसी ने ठगी की है और ये जॉइनिंग लेटर रेलवे का नहीं बल्कि फर्जी तरीके से बनाया गया है अपने फर्जी जॉइनिंग लेटर को लेकर घर लौट मायूस जितेंद्र कुमार ठगो के घर पहुंचा और उसने उनसे बात की तो ठगो ने उल्टा उसके साथ मारपीट कर उसको वहां से भगा दिया। पीड़ित युवक जितेंद्र कुमार पर पिता का साया नहीं है कुछ सालों पहले उसके पिता की एक बीमारी के कारण मौत हो गई घर में एक वृद्ध विकलांग मां व छोटा भाई हैं, घर की आर्थिक स्थिति को देखकर पीड़ित युवक के मन में लालच आ गया और वह रेलवे की नौकरी का सपना देखने लगा लेकिन ठगो ने उसे अपने जाल में ऐसा फसाया कि वह नौकरी तो छोड़ो अब वह दर दर की ठोकर खा रहा है। पीड़ित युवक ने गांव के ग्रामीणों से तीन सैकड़ा के ब्याज पर 8 लाख रु उधार लेकर ठगों को दे दिए उसको लगा के अगर नौकरी लग गई तो मैं सारी रकम चुका दूंगा लेकिन ठगों ने उसकी रकम भी खाली और उसको नौकरी भी नहीं मिली अब ना तो उसकी कोई सुनने वाला है ओर ना ही नहीं कोई समझने वाला। पीड़ित का कहना है कि अगर मेरी किसी ने मदद नहीं की तो मुझे अब आत्महत्या करनी पड़ेगी क्योंकि उधारी का 8 लाख रू ब्याज इतना हो चुका है कि वह उसे भरने में असमर्थ है पीड़ित जितेंद्र कुमार अपने साथ हुई 10 लाख रुपए की ठगी को लेकर अब अधिकारियों और थानों के चक्कर काट रहा है लेकिन अभी तक उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई है उसका कहना है कि अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मुझे आत्महत्या कर अपनी जान देनी पड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button