ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

कलेक्टर के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रभारी प्राचार्य श्री मुकेश शांडिल्य का तीन माह का वेतन रोका

मुरैना 22 जनवरी, 2024/शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 मुरैना के व्याख्याता श्री मुकेश कुमार तिवारी ने कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना को जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में लिखा कि सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस से दोंनो हाथ एवं पैर में अत्यधिक दर्द एवं इसी बीच चिकनगुनिया के कारण मेडीकल अवकाश पर था। जिसकी सूचना मेरे द्वारा विद्यालय को उपलब्ध कराई गई थी। किन्तु प्रभारी प्राचार्य श्री मुकेश शांडिल्य ने अवकाश स्वीकृत नहीं किया और न ही मुझे सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर और दिसम्बर 2024 का वेतन भुगतान किया। आवेदन को कलेक्टर ने संज्ञान में लिया और प्रभारी प्राचार्य के विरूद्ध नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुधीर सक्सेना को आदेशित किया कि प्रभारी प्राचार्य द्वारा व्याख्याता को परेशान किया जा रहा है और उसका भुगतान नहीं किया है। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुये प्रभारी प्राचार्य का आगामी तीन माह का वेतन रोकने के मौखिक आदेश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये। जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुधीर सक्सेना ने आदेश जारी कर प्रभारी प्राचार्य श्री शांडिल्य का आगामी तीन माह का वेतन आहरित न करने का आदेश जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button