ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

पोरसा शहर में निर्माणाधीन मकान में कारीगर ने फांसी लगाकर दी जान

मुरैना के पोरसा कस्बे में बायपास पर निर्माणाधीन मकान में आज सुबह कीचौल गांव निवासी वर्षीय मजदूर बैजनाथ पिता कल्याण सिंह का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है कस्बे की बायपास रोड पर नवीन कॉलोनी में श्यामू तोमर के मकान पर निर्माण चल रहा था सूचना मिलने पर पोरसा पुलिस मौके पर पहुंची मृतक के परिजनों के आने के बाद शव को फांसी के फंदे से उतारकर पीएम के लिए पोरसा अस्पताल में भेजा, जहां शव का पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया है पोरसा पुलिस मृतक के परिजनों व मकान मालिक से यह जानकारी जुटा रही है कि मजदूर यहां तक रात में कैसे पहुंचा और कहीं किसी बात के लिए परिवार में कोई अनबन तो नहीं हुई थी जिससे उसने फांसी लगा ली हो। इस पूरे मामले में पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा सही तथ्यों के सामने आने के बाद ही करने की बात कह रही है मृतक बैजनाथ सिंह के चाचा राम-लक्ष्मण निवासी छत्रपाल का पुरा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के अन्य क्षत्रीय समाज के व्यक्ति के खेत पर लगी झाड़ को बच्चें ने काट लिया था। 2 दिसंबर को मृतक बैजनाथ के पिता कल्याण अपने खेत पर गए तो उनके साथ गांव के दबंग लल्लू तोमर, अमर सिंह तोमर, गुड्डू तोमर पिता मानिक सिंह तोमर ने उनसे मारपीट कर दी थी। उसी दिन से उनका भतीजा बैजनाथ तनाव में था। कल सुबह जब वह घर से निकला था तब भी उसका मूड ठीक नहीं था। वह थाने में मारपीट की एफआईआर करने के लिए बार बार कह रहा था। लेकिन दबंगों के डर से परिजनों ने शिकायत नहीं की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button