ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ग्वालियर में बड़ा हादसा शीतला माता के दर्शन कर लौट रहे तीन दोस्तों की मौत ।

ग्वालियर. शिवपुरी लिंक रोड स्थित सांतऊ गांव की शीतला माता मंदिर के दर्शन लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई. कार में पांच युवक सवार थे. घायल दो युवकों का इलाज जारी है. हादसा इतना जबरदस्त था कि डिवाइडर से टकराकर कार के तीन टुकड़े हो गए. घटना शुक्रवार 11 अक्टूबर की सुबह की है. कार चला रहे युवक के नशे में होने की बात भी सामने आई है. झांसी रोड थाना अंतर्गत ग्वालियर-झांसी हाईवे पर सिथौली में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई. कार चला रहे संजय धाकड़ (24) और उसमें सवार विवेक जोशी (22), ऋतिक मांझी (22) की मौके पर ही मौत हो गई है. दो युवक अंकित व मोहित घायल हैं. विनय नगर, चंदन नगर, नदीपार टाल और थाटीपुर में रहने वाले पांच दोस्त संजय धाकड़ की कार में सवार होकर देर रात शीतला माता के दर्शन करने सांतऊ की पहाडिय़ा पर गए थे. वापसी में संजय कार ड्राइव कर रहा था. शहर के बिल्कुल नजदीक सिथौली इलाके में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर लहराते हुए पलट गई. पहले पैदल जाने का विचार था फिर कार से गए घायल अंकित ने बताया कि रात को अचानक संजय ने कहा कि चलो शीतला माता मंदिर चलते हैं. उसने एक बार ही कहा और सारे दोस्त तैयार हो गए. पहले पैदल जाने का विचार था, लेकिन संजय अपनी कार ले आया. माता के दर्शन किए और सुख-समृद्धि के साथ लंबी उम्र की कामना की. हादसे में जान गंवाने वाले ऋतिक के पिता महेश मांझी थाटीपुर में नाश्ते का ठेला लगाते हैं. ऋतिक बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र है. सुबह पिता के साथ ठेले पर काम करने के बाद दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक टोपी बाजार में एक सैंडविच शॉप पर नौकरी करता था. विवेक भी एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कर्मचारी था, जबकि मृतक संजय धाकड़ टैक्सी चालक है. मूल रूप से वह श्योपुर का रहने वाला है, लेकिन अभी यहां विनय नगर में रह रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button