ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश-राजस्थान के कई रेलवे स्टेशन, महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, जैश-ए-मोहम्मद के नाम से लेटर जारी

जयपुर/उज्जैन. राजस्थान-मध्य प्रदेश के कई रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों पर बम विस्फोट की धमकी वाला एक पत्र हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर मिला है. पुलिस ने रेलवे स्टेशनों व प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है. पत्र जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के नाम से लिखा गया था. 30 अक्टूबर को गंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, बूंदी, उदयपुर व जयपुर में प्रमुख स्थानों, रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. हनुमानगढ़ जंक्शन के अधीक्षक को रेलवे स्टेशनों पर हमला करने की धमकी भरा पत्र मिला. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई है, जिन्होने जांच भी शुरु कर दी है. हनुमानगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्यारे लाल मीणा ने बताया कि पत्र हनुमानगढ़ स्टेशन मास्टर को डाक द्वारा भेजा गया था. स्थानीय पुलिस को बम की धमकी के बारे में सूचित किया गया था. जैश-ए-मोहम्मद के नाम से आए इस पत्र में धमकी दी गई थी कि 30 अक्टूबर को गंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, बूंदी, उदयपुर, जयपुर के रेलवे स्टेशन और जगहों को बम से उड़ा दिया जाएगा. जैश-ए-मोहम्मद एक पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन है जो 2019 में जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर बम विस्फोट हमले के पीछे भी था. आतंकवादी हमले में लगभग 50 सीआरपीएफ अधिकारी मारे गए और कई घायल हो गए. 19 फरवरीए 2019 को पुलवामा के लेथपोरा में एक जैश के आत्मघाती हमलावर ने अपनी विस्फोटक से भरी कार को सीआरपीएफ के काफिले में घुसा दिया था. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बम धमकी पत्र के बाद सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) कर्मियों, स्थानीय पुलिस व बीएसएफ ने पुलिस स्टेशन की तलाशी ली. थाने में खोजबीन के बाद जीआरपी थाने में मामला दर्ज कर मामले की जांच की गयी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button