ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

कटनी में पिता ने की बेटे की हत्या, पत्नी के सीने में उतारी गोली, खुद भी सबके सामने उड़ाया ।

कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले के अंतर्गत कोतवाली थाना के नई बस्ती में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर एक पिता ने अपने 6 वर्ष के मासूम को गोली मार दी. उसके बाद उसने पत्नी को भी मारना चाहा, लेकिन वह बच गई. उसके बाद छत के कमरे में जाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सहित कोतवाली पुलिस भी पहुंची. घटना किन परिस्थितियों में हुई पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना सोंधिया गली में हुई है. पिता ने बेटे और पत्नी पर किया बंदूक से हमला बताया जा रहा है कि मयंक अग्रहरी(35) वर्ष स्टाम्प वेंडर का काम करता था. बुधवार सुबह किसी आवेश में आकर उसने अपने 6 वर्षीय पुत्र शुभ अग्रहरि को गोली मार दी. मासूम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. गोली की आवाज सुनकर दौड़कर आई पत्नी मनवीय अग्रहरि पर भी मयंक ने फायरिंग कर दी, मगर पत्नी बाल-बाल बच गई. इसके बाद मयंक ने छत के कमरे में जाकर सुसाइड कर लिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी डॉक्टर संतोष डेहरिया, कोतवाली टीआई आशीष कुमार शर्मा सहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पूरे घटनाक्रम की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि शख्स कुछ दिनों से कर्ज को लेकर परेशान चल रहा था. उसने कई बार मरने की बात का जिक्र पत्नी से भी किया, लेकिन कर्ज के बारे में कुछ बताया नहीं. फिलहाल पुलिस ने पिता और पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पत्नी के बयान दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button