ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

जयपुर: मूसलाधार बारिश के कारण बेसमेंट में करीब15 फीट पानी भरने से चार लोग डूबे ।

जयपुर: मूसलाधार बारिश के कारण बेसमेंट में करीब 15 फीट पानी भरने से चार लोग डूबे जयपुर: मूसलाधार बारिश के कारण जयपुर। राजस्थान के अधिकांश जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है. जगह-जगह बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. जयपुर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के कारण सड़कें धंस गई हैं, अस्पतालों में पानी भर गया है. वहीं जयपुर के सीकर रोड नंबर 17 पर बेसमेंट में पानी भर गया. बेसमेंट में करीब 15 फीट पानी भरने से 2 मासूम सहित चार लोगों के डूबने की सूचना मिली. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. सीकर रोड नम्बर 17 स्थित विश्वकर्मा इलाके में यह हादसा हुआ है. अशोक कुमार सैनी नाम के शख्स के घर के बेसमेंट में उनका बेटा-बेटी और रिश्तेदार की पोती व अन्य एक रिश्तेदार बेसमेंट में सो रहे थे. तभी धीरे-धीरे पानी भर गया और फिर सभी लोग उसमें डूब गए. बताया जा रहा है कि बेसमेंट करीब 15 फीट गहरा था. इसके अलावा जामडोली इलाके में में स्कूल बस सड़क धसने से फंस गई. हालांकि समय रहते स्थानीय लोगों ने बस में सवार बच्चों को बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. तेज बारिश के कारण जयपुर के अलग-अलग इलाकों में सड़कों के धंसने की जानकारी मिली है. राजधानी में भारी बारिश के कारण SMS अस्पताल में पानी भर गया. अस्पताल के नॉर्थ और साउथ विंग के बेसमेंट में पानी भर गया. सेठिया ICU और न्यू मेडिकल ICU में भी पानी भर गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button