ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

60 किमी दूर ट्रेन के इंजिन में फंसकर पहुंचा मासूम।

खंडवा. मध्य प्रदेश के खंडवा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. खंडवा के डोंगरगांव में दो साल का मासूम बच्चा खेलते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया और ट्रेन की चपेट में आ गया. जानकारी के अनुसार, ट्रेन की चपेट में आने से उसका धड़ ट्रेन से कट गया. वहीं उसका सिर रेल इंजन में फस कर लगभग 60 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र तक चला गया. पुलिस को जैसे ही सूचना मिली उन्होंने 6 घंटे तक सर की तलाश की. तब जाकर मासूम बालक का सिर महाराष्ट्र के बागोड़ा स्टेशन के पास मिला. पूरी घटना खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र की बोरगांव चौकी में पडऩे वाले ग्राम डोंगरगांव के फलिया की है. यहां से मुंबई दिल्ली ट्रेन मार्ग गुजरता है. बताया जा रहा है कि, यहां रहने वाले कालूराम बारेला का बेटा राम बारेला शनिवार सुबह 11 बजे घर के आंगन में खेल रहा था. वह कब ट्रैक पर चला गया, किसी को पता ही नहीं चला. बाद में जब उसको तलाशा गया तो रेलवे ट्रैक पर उसका धड़ मिला. इस बात की सूचना तुरंत ही पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और सिर की तलाश शुरू की. इधर बोरगांव चौकी प्रभारी रामप्रकाश यादव ने आरपीएफ की मदद लेकर रेलवे ट्रैक पर सिर की सर्चिंग कराई. रेल्वे ट्रेक पर लगभग 6 घंटे से ज्यादा सर्चिंग के बाद मासूम का सिर महाराष्ट्र के बाघोड़ा रेलवे स्टेशन के पास मिला. चौकी प्रभारी रामप्रसाद यादव ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है. बोरगांव चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक मासूम ट्रेन की चपेट में आने से कट गया है. उसका धड़ तो ट्रैक के पास ही पड़ा है. लेकिन उसका सिर नहीं मिल रहा है. सूचना पाते ही वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने कटे हुए सिर की सर्चिंग शुरू की. राम प्रकाश यादव मासूम का धड़ से अलग सिर ढूंढते हुए रेलवे ट्रैक के किनारे किनारे लंबी दूरी तक पहुंच गए. लगभग 6 घंटे से ज्यादा की सर्चिंग के बाद महाराष्ट्र के बागोड़ा स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक पर बालक का कटा हुआ सर मिला. मौके पर ही परिजनों से उसकी शिनाख्त करा कर उसे लाया गया. इसके बाद पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button