ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश, छात्रों से कलेक्टर बोले- मेहनत से पढ़ो, आगे बढ़ो

भिंड: भिंड कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार ने शासकीय सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास मेहगांव का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया किया। उन्होंने छात्रावास के अधीक्षक को फटकार लगाते हुए व्यवस्था सुधारने की बात कही। इस दौरान कलेक्टर छात्रों से भी बातचीत की और कहा की मेहनत से पढ़ो आगे बढ़ो। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास मेहगांव का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने छात्रावास में पानी, बिजली तथा साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। छात्रावास में इस दौरान बारिश का पानी आने पर नाराजगी व्यक्त की गई।छात्रों से चर्चा कीकलेक्टर ने छात्रों से चर्चा कर उनका हालचाल जाना एवं उनकी समस्याएं भी सुनीं। साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने छात्रों से चर्चा कर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली और सभी का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान एसडीएम मेहगांव वरुण अवस्थी, तहसीलदार मेहगांव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पहले कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं को सुना और तत्काल संबंधित विभाग को समस्या समाधान के निर्देश भी जारी किए उल्लेखनीय भिंड कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस तहसील स्तर पर पहुंचकर जनसुनवाई हर मंगलवार को सुन रहे हैं।

Related Articles

Back to top button