ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित मोटरसाइकिल की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत परिजनों ने मोटरसाइकिल चालक को जमकर पीटा।

मुरैना , अंबाह थाना क्षेत्र के दोहरी गांव में घर से बेटे के साथ खेत पर जा रही 59 साल की महिला को बाइक सवार ने बुधवार दोपहर 2.30 बजे टक्कर मार दी जिससे महिला की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया और बंधक बनाकर पीटा। लोगों ने पहले दोहरी में चक्काजाम किया उसके बाद पोरसा चौराहे को जाम कर दिया। भीड़ थाने पहुंची और वहां भी हंगामा किया। बाइक एमपी06 एमएक्स 8498 के चालक युवक ने जलदेवी पत्नी रामस्वरूप गहलोत को पीछे से टक्कर मारी जिससे महिला जमीन पर गिरी और सिर में गहरी चोट आने से उसकी मौत हो गई। बाइक सवार भी गिर पड़ा। भीड़ ने युवक को पकड़ लिया और उसे बंधक बनाकर पीटा। सूचना मिलने पर आरोपी बाइक सवार युवक को पुलिस थाने ले आई तो लोगों ने थाने पर हंगामा किया पुलिस ने युवक को कब्जे में लिया तो लोगों ने पुलिस को रोकने की कोशिश की। इस कारण पुलिस शव को उठाने में एक घंटे लेट हो गई। पुलिस शव को अस्पताल ले जा रही थी तब दोहरी गांव के लोगों ने अंबाह में पोरसा चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने पोरसा चौराहा से जाम खुलवाया जो भीड़ थाने पहुंचकर हंगामा करने लगी। पुलिस ने गजेंद्र की फरियाद पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है टीआई सतेंद्र सिंह कुशवाह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को भीड़ के कब्जे से हिरासत में लिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button