ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

भाजपा सरकार विकास कार्य छोड़ कांग्रेस नेताओं पर लगा रही झूठे केस।

मुरैनाः जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर के नेतृत्व में आज 24 जुलाई को प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया है कि म.प्र. की भाजपा सरकार म.प्र. में होने वाले विकास कार्य शिक्षा, रोजगार, बिगडती कानून व्यवस्था, हॉस्पीटल की बिगडती व्यवस्था, महिलाओं पर अत्याचार, चरम सीमा पर भ्रष्टाचार, बिजली, पानी, सड़क, किसानों को कर्जे से निकालने का काम तो भाजपा सरकार नहीं कर पा रही, मगर कांग्रेस के नेताओं पर मकान तोडने एवं कांग्रेसियों पर झूठे मुकदमे लगाने का काम बडी शिरकत से कर रही है। कलेक्टर, एस.पी भाजपा के एजेन्ट बनकर काम कर रहे है। जिले में कोई अपराध होता है तो पुलिस 2 घण्टे लेट पहुंचती है पुलिस बल नहीं होता। मगर कांग्रेस के वरिष्ठ एवं पूर्व नेताप्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह के मकान पर तोड़ने की कार्यवाही करने के लिए 7 थाना प्रभारी 8 ट्रक पुलिस बल लेकर उनके सन् 1980 पुराने बने मकान में जबरदस्ती घुसकर वहाँ उपस्थित परिवार के साथ अभद्र व्यवहार किया सामान की तोड-फूड की, जबकि पुलिस पर कोई परमिशन नहीं थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. गोविन्द सिंह जी की छवि धूमिल करने का प्रयास भाजपा के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.डी शर्मा एवं लहार विधायक अमरीश शर्मा के इशारे पर किया जा रहा है। जबकि डॉ. गोविन्द सिंह जी के सभी कागजात नियमानुसार है सीमांकन, रजिस्ट्री उनके पास है। एक तरफ खुलेआम भाजपा के लहार विधायक अमरीश शर्मा उर्फ गुड्डू शर्मा द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा किया है अवैध शराब और रेत एवं अवैध कारोबार पुलिस के नाक नीचे किया जा रहा है जिला प्रशासन मौन खडा देख रहा है जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण एवं शहर अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर एवं दीपक शर्मा संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुये कहा है कि वरिष्ठ नेता डॉ. गोविन्द सिंह जी की छवि धूमिल करने का प्रयास एवं भाजपा सरकार द्वारा अगर कोई भी अन्याय अत्याचार किया गया तो जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना के नेतृत्व में सम्पूर्ण जिले में जगह-जगह आन्दोलन किये जायेगे। जरूरत पडने पर मुरैना जिला भी बंद करवाया जायेगा जिसकी जाबावदारी जिला प्रशासन की होगी। वहीं मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर जी ने प्रेस वार्ता में बताया कि भाजपा द्वेश पूर्ण राजनीति बंद करे। सत्ता का गलत दुर्पयोग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठी कार्यवाही जिस तरह सरकार कर रही है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व नेताप्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह जी के साथ द्वेश पूर्ण कार्यवाही की जा रही वह सरासर गलत है। डॉ. गोविन्द सिंह जी के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी एवं सभी विधायक साथ है। अगर कोई गलत कार्यवाही होती है तो जिले से लेकर पूरे प्रदेश में आन्दोलन किया जायेगा। उक्त प्रेस वार्ता में सभापति राधारमण डंडोतिया, संगठन मंत्री ग्रामीण सुभाष सिंह सिकरवार, संगठन मंत्री शहर कांग्रेस सत्यपाल सिंह कुशवाह, प्रवक्ता शहर कांग्रेस हरीश पाठक, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह डंगस, कार्यकारी शहर अध्यक्ष गजेन्द्र सिंधी, युवक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष किशन पंडित, पिछड़ा वर्ग शहर अध्यक्ष राजेश राठौर, पार्षद विनीत कंसाना, पार्षद गोविन्द गोले, पार्षद कद्दू खान, पार्षद सोनू जोनवार, पार्षद हरिओम राजोरिया, पूर्व पार्षद नरेश यादव, एड. मनीष शर्मा, कार्यालय मंत्री रामू टुंडेलकर, अंबाह पार्षद सुनील दादोरिया, रघुवीर शर्मा, अशोक सिकरवार, अशोक प्रजापति, पुनीत पचौरी आदि कांग्रेस कार्यकर्त्तागण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button