ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश में फ्री राशन का रूल चेंज, इस छोटी सी गड़बड़ी पर कटेगा नाम, सॉफ्टवेयर बतायेगा कौन ले रहा दो जगह से PDS अनाज।

भोपाल: मध्य प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी पीडीएस पर मिलने वाले अनाज में होने वाली गड़बड़ी को रोकने के लिए सरकार ने कमर कस ली है. अब सभी उपभोक्ताओं का डाटा केन्द्र सरकार के सॉफ्टवेयर से लिंक कराया जाएगा. इससे यदि किसी उपभोक्ता का नाम दो स्थानों पर है तो एक स्थान से अपने आप नाम डिलीट हो जाएगा. इसके अलावा राशन की दुकानों का अनाज ले जाने वाले वाहनों की निगरानी अब जीपीएस के माध्यम से की जाएगी. डॉ. मोहन यादव कैबिनेट में स्मार्ट पीडीएस सिस्टम के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है. केन्द्र सरकार के सॉफ्टवेयर का होगा उपयोग मध्य प्रदेश में उचित मूल्य की सरकारी दुकानों में राशन के नाम पर जमकर गड़बड़ियां हो रही हैं. राशन का अनाज खुले मार्केट में बेचे जाने के भी कई मामले सामने आ चुके हैं. अब राज्य सरकार ने ऐसे मामलों पर लगाम लगाने के लिए हाईटेक तरीका अपनाया है. सरकार ने प्रदेश में स्मार्ट पीडीएस सिस्टम लागू कर दिया है. इसके जरिए सरकार दो तरीके से गड़बड़ियों पर लगाम लगाने जा रही है. सबसे पहले हाईटेक सिस्टम के जरिए पीडीएस का अनाज सप्लाई करने वाले वाहनों की सख्त निगरानी की जाएगी. इसके लिए अनाज सप्लाई करने वाले सभी वाहनों की जीपीएस के माध्यम से ट्रैकिंग की जाएगी. वाहनों की ट्रैकिंग कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से होगा. जिससे वाहनों का निर्धारित रूट का पता चलेगा और वाहन कहां और कितनी देर के लिए रूका, इसकी भी जानकारी मिलेगी. इससे रास्ते में होने वाली चोरी को रोका जा सकता है। राशन वाहनों पर निगरानी के अलावा सरकार सभी राशन लेने वाले उपभोक्ताओं का डाटा केन्द्र सरकार द्वार संचालित सॉफ्टवेयर पर अपलोड करेगी. अभी मध्य प्रदेश खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के सॉफ्टवेयर पर उपभोक्ताओं का डाटा रखा जाता है. लेकिन इस सॉफ्टवेयर में कई खामियां होने से इसमें डुप्लीकेसी के प्रकरण सामने नहीं आ पाते. जिससे फर्जीवाड़े में आसानी हो जाती है. केन्द्र सरकार के सॉफ्टवेयर पर डाटा अपलोड होने के बाद दो जगहों पर राशन लेने वालों का आसानी से पर्दाफाश हो जाएगा. दो जगहों पर दर्ज एक ही नाम एक जगह से अपने आप डिलीट हो जाएगा. इससे अपात्र लाभार्थियों की पहचान करने में भी आसानी होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button