ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख को दी कार्रवाई की खुली छूट, हेलीकॉप्टर से आतंकियों की तलाश शुरू।

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ सोमवार शाम शुरू हुई मुठभेड़ रात भर चलती रही। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी और सेना के एक अधिकारी और चार सैन्यकर्मी शहीद हो गए हैं। इसे लेकर अब सरकार सख्त एक्शन के मूड में नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से बात की है और मामले का संज्ञान लिया है। खबर है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख को आतंक के खिलाफ कार्रवाई के लिए खुली छूट दी है। उधर, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों की तलाश के लिए सेना के हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। आतंकवादी डोडा के घने जंगलों में छिपे हैं। सेना और पुलिस के जवान वहां पहले से सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। आतंकवादियों को चारों तरफ से घेरने के लिए अब हेलीकॉप्टर से भी तलाशी शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओजी) के जवानों ने सोमवार रात डोडा के डेसा वन क्षेत्र के धारी गेट उरारबागी में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। रात लगभग नौ बजे अभियान दल आतंकवादियों के काफी करीब पहुंच गया जिसके बाद भारी गोलीबारी हुई। प्रारंभिक रिपोर्टों में बहादुर जवानों के हताहत होने का पता चला है। क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिकों को भेज दिया गया है। ऑपरेशन जारी है। पहले मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी समेत पांच सुरक्षाकर्मियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली थी। मंगलवार को पांचों ने दम तोड़ दिया। शहीदों में सेना का एक अधिकारी भी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button