ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ग्रामीण संभलते इससे पहले घरों में भरा पानी, पशु भी बहे

शिवपुरी: शिवपुरी के खजूरी गांव में सालों पुराना तालाब भारी बारिश के चलते फूट गया। जिस वजह से तालाब का पानी खजूरी गांव के कई घरों में भर गया। किसानों के खेतों में तालाब का पानी भरने की वजह से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। ​​​खजूरी गांव के रहने वाले दिलीप दुबे ने बताया कि बीती रात लगभग 4 बजे तेज धमाके की आवाज के साथ उनकी नींद खुली और पल भर में तालाब का पानी उनके घर में घुस गया। तालाब के पानी की तेज लहर में उनकी दो भैंस, चार गाय और दो बाइक बह गई।दिलीप दुबे का आरोप है कि इस तालाब के पार को जानबूझकर अज्ञात लोगों के द्वारा फोड़ा गया है इसकी शिकायत उन्होंने पहले ही सिरसौद थाने सहित सरपंच सेक्रेटरी और तहसीलदार को दर्ज कराई थी कि इस तालाब को योजनाबद्ध तरीके से फोड़ा जा सकता है परंतु किसी ने उनकी सुनवाई नहीं करी थी आखिरकार अज्ञात लोगों के द्वारा तालाब के पार को फोड़ दिया गया है जिससे कई किसानों के घर में तालाब का पानी भर जाने से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है।जानकारी के अनुसार यह तालाब बीते साल भी इसी प्रकार रात के समय फूट गया था बीते साल भी तालाब के पास रहने वाले किसानों को नुकसान उठाना पड़ा और आज एक बार फिर तालाब के टूट जाने से ग्रामीणों को नुकसान हुआ। ग्रामीणों का कहना है उन्हें पिछली बार भी नुकसान का मुआवजा नहीं मिला था लेकिन इस बार ग्रामीणों नुकसान की भरपाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button