ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

शिव पुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा पहुंचे बरसाना, विवादित बयान पर बृजवासियों से मांगी माफी

कथावाचक प्रदीप मिश्रा के बयान को लेकर विवाद हो गया था. इस बीच शनिवार को वह बरसाना पहुंचे. वहां उन्होंने माता राधा रानी के दर्शन किए. इसके साथ उन्होंने बृजवासियों से भी माफी मांगी. माना जा रहा है कि वह ब्रज के साधू-संतों से माफी मांगने के लिए बरसाना आए हैं. बरसाने बाली श्रीजी राधा रानी और भगवान श्री कृष्ण को लेकर विवादित बयान देने के बाद ब्रजवासियों द्वारा प्रदीप मिश्रा का विरोध किया जा रहा था प्रदीप मिश्रा ने बरसाना पहुंचने पर कहा, ”श्री राधा रानी के चरणों में आज यहां पर आना हुआ. खुद लाडली जी ने इशारा करके बुलाया. माता राधा रानी के दर्शन हुए. मेरी वाणी और मेरे शब्दों से किसी को अगर चोट पहुंची है तो मैं क्षमा चाहता हू्ं. राधा रानी, किशोरी जी से क्षमा चाहता हूं. ब्रजवासियों को अगर मेरे शब्दों और वाणी से चोट पहुंची हो तो उन्हें दंडवत कर माफी मांगता हूं.” वहीं, इस विवाद पर प्रेमानंद महाराज को भी इसकी जानकारी मिली थी जिसपर उन्होंने कहा कि व्यास मंच पर बैठने से पहले किसी भी व्यक्ति को अपने गुरुओं से कथा का रहस्य जानना चाहिए और पूरा ज्ञान प्राप्त करना चाहिए. उसके बाद ही किसी भी प्रसंग के बारे में सावर्जनिक रूप से बोलना चाहिए. प्रेमानंद महाराज ने यह भी कहा कि अगर वह श्रीजी के विषय में कुछ भी जानना चाहते हैं तो वृंदावन की रज में बैठ जाएं. उन्हें यहां ज्ञान प्राप्त हो जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button