ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

BSP सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर से अपना उत्तराधिकारी बनाया, दी ये बड़ी जिम्मेदारी।

लखनऊ. बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार 23 जून को अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक पद पर बहाल कर दिया है. इस तरह से उन्हें दोबारा अपना उत्तराधिकारी घोषित किया. बसपा प्रमुख मायावती की तरफ से इस फैसले की घोषणा लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के दौरान की गई. ये दूसरी बार है जब आकाश आनंद को उनके उत्तराधिकारी के रूप में घोषित किया गया है. इसी साल मई में मायावती ने उन्हें अपने उत्तराधिकारी और राष्ट्रीय समन्वयक के पद से हटा दिया था. आकाश आनंद राष्ट्रीय समन्वयक के पद से हटाए जाने के दौरान मायावती ने जानकारी दी थी कि उन्हें राजनीतिक परिपक्वता आने तक पद से हटाया जा रहा है. बसपा प्रमुख मायावती ने जब आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और राष्ट्रीय समन्वयक के पद से हटाया था तो कई चुनावी पंडित फैसले से चौंक गए थे. हालांकि, तब मायावती ने आकाश आनंद को पद से हटाने का कोई कारण नहीं बताया था. बता दें कि इससे पहले पहली बार आकाश आनंद को 2019 में बसपा का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया था, जब मायावती ने समाजवादी पार्टी से नाता तोडऩे के बाद पार्टी संगठन में फेरबदल किया था. आकाश को पिछले साल दिसंबर में मायावती का उत्तराधिकारी नामित किया गया था. उन्हें उन राज्यों में पार्टी मामलों का प्रबंधन करने का भी काम सौंपा गया जहां संगठन कमजोर था. आकाश आनंद ने योगी सरकार पर किया था हमला इस साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में एक चुनावी रैली में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर आकाश आनंद पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था. बसपा नेता ने कहा था, यह सरकार बुलडोजर सरकार और गद्दारों की सरकार है. जो पार्टी अपने युवाओं को भूखा छोड़ती है और बुजुर्गों को गुलाम बनाती है वह आतंकवादी सरकार है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button