ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

एक्शन में एमपी सीएम मोहन यादव, संजय शुक्ला को मिला प्रमुख सचिव का पदभार तो राजेश राजौरा अपर मुख्य सचिव नियुक्त।

भोपाल। लोकसभा चुनाव पूरे होते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रशासनिक कसावट शुरू कर दी है। उन्होंने बड़ा निर्णय लेते हुए डॉ. राजेश कुमार राजौरा को अपना अपर मुख्य सचिव बनाया है। इसके साथ ही संजय कुमार शुक्ला भी मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव होंगे। बता दें कि राघवेंद्र कुमार सिंह पहले से मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हैं। प्रदेश में यह पहला अवसर है, जब अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी को मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ किया गया है। अपर मुख्य सचिव स्तर का अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ मंगलवार को मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक कार्यों की शुरुआत कर दी। 1990 बैच के अधिकारी डॉ. राजौरा के पास अभी नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, नर्मदा घाटी विकास और जल संसाधन विभाग का दायित्व है। वह यह जिम्मेदारी पहले की तरह निभाते रहेंगे। इस निर्णय को आने वाले दिनों में होने वाले मंत्रालय और मैदानी स्तर के परिवर्तन से जोड़कर देखा जा रहा है। डॉ. राजौरा की गिनती परिणाम देने वाले अधिकारियों में होती है। वह उज्जैन में कलेक्टर भी रह चुके हैं। वहीं, 1994 बैच के अधिकारी संजय कुमार शुक्ला महिला एवं बाल विकास जैसे बड़े विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।उनके पास योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार है। अब उन्हें मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी को आनंद विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button