ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

रायपुर से भोपाल रवाना, वहां से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर सैफई जाएंगे, कांग्रेस ने दी है जिम्मेदारी

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर हवाई अड्‌डे पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिग्गज समाजवादी नेता और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए रायपुर से रवाना हो गए। वे पहले भोपाल जाएंगे। वहां से मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को साथ लेकर मुलायम सिंह के पैतृक गांव सैफई पहुंचेंगे। दोनों नेता वहां कांग्रेस के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल हो रहे हैं।रायपुर हवाई अड्‌डे पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से मुझे और कमलनाथ जी को मुलायम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में शामिल होने का निर्देश है। उसी के तहत मैं यहां से भोपाल जा रहा हूं। भोपाल में पूर्व सीएम कमलनाथ को लेकर सैफई जाऊंगा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अन्त्येष्टि के बाद देर शाम तक वापस लौटेंगे। भारतीय राजनीति के दिग्गज नेता के निधन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री अगले दो दिनों तक भेंट-मुलाकात में रहने वाले थे। मंगलवार सुबह उनको कवर्धा में विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास के साथ अफसरों के साथ समीक्षा बैठक और प्रेस वार्ता करनी थी। AICC की ओर से सैफई जाने का निर्देश मिलने के बाद उनका कार्यक्रम बदला। सुबह होने वाले कार्यक्रमों को रात में निपटा लिया गया। उसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से रायपुर लौट आए।सोमवार सुबह हुआ था नेताजी का निधनमुलायम सिंह यादव ने सोमवार को सुबह 8.16 बजे अंतिम सांस ली। वे 82 साल के थे। मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उनके निधन की सूचना पर छत्तीसगढ़ के नेताओं ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।आज तीन बजे से होनी है अन्त्येष्टिमुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर सोमवार शाम को ही गुरुग्राम से उनके पैतृक गांव सैफई ले जाया गया था। वहां उनके दर्शनों के लिए भारी भीड़ जुटी है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने बताया है, मंगलवार को तीन बजे नेताजी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। कई राज्यों मुख्यमंत्री और प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता वहां पहुंच रहे हैं।मुलायम को श्रद्धांजलि देने सैफई जाएंगे मुख्यमंत्री भूपेश:कवर्धा की भेंट-मुलाकात पूरी कर आज ही लौटेंगे राजधानी, मंगलवार को UP रवाना होंगे

Related Articles

Back to top button