मुख्य समाचार
मौ, गोहद में दीवार गिरने से दो बच्चियों की मौत, एक बच्चा घायल गंभीर स्थिति में ग्वालियर रेफर।
गोहद , मौ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरियांची के सिमरिया गांव में अचानक से मकान की दीवार गिर गई। जिसमें दबने से दो बच्चियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहां से ग्वालियर रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार सिमरिया गांव में अचानक से मकान की दीवार गिर गई। जिसमें दबने से अलफिया पुत्री इकरार खांन उम्र 3 वर्ष निवासी सिमरिया, निकिता पुत्री लाल सिंह मिर्धा उम्र 5 वर्ष निवासी सिमरिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं रोहित पुत्र रविंद्र मिर्धा उम्र 10 वर्ष घायल हो गया जिसे परिजनों द्वारा मौ अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया।



