ग्वालियर
गृह मंत्री के उन्मुखीकरण सह-सम्मेलन कार्यक्रम में मुरैना से 10 हजार लोग ग्वालियर जायेंगे

कलेक्टर ने कार्यक्रम के लिये नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर को बनाया
मुरैना 10 अक्टूबर 2022/ग्वालियर मेला ग्राउण्ड में 16 अक्टूबर को गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में उन्मुखीकरण सह-सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुरैना जिले से 10 हजार कार्यकर्ताओं को भेजने की व्यवस्था नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर श्री नरोत्तम भार्गव को सौंपी है। कलेक्टर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र जौरा से 1 हजार, कैलारस के 500, मुरैना से 2 हजार, अम्बाह से 2 हजार, पोरसा से 1 हजार, पहाड़गढ़ से 500 किसानों को भेजने का प्रबंध किया जा रहा है। इसी तरह शहरी क्षेत्र जौरा-कैलारस से 500-500, मुरैना से 1 हजार, अम्बाह-पोरसा-बानमौर से 500-500 किसानों को भेजने का प्रबंध किया जा रहा है। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि ग्वालियर जाने वाली बसे 15 अक्टूबर को संबंधित ब्लॉक को उपलबब्ध करायी जायें, इसके लिये क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी किसानों की संख्या के अनुसार वाहन उपलब्ध करावें। मुरैना, बानमौर के वाहन 11 बजे के बाद रवाना होंगे, अन्य समस्त विकासखण्डों के वाहन प्रातः 10 बजे ग्वालियर के लिये रवाना होंगे। कलेक्टर ने सीएमओ बानमौर को निर्देश दिये कि ट्राफिक व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहें, इसलिये एबी रोड़ के बाजू में किसी भी प्रकार के फल ठेले आदि उस दिन नहीं लगाये जायें।

