ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

जल्द शादी करेंगे राहुल गांधी, रायबरेली में एक बच्चे के सवाल पर सबके सामने किया ऐलान।

रायबरेली. कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी की शादी का उनके चाहने वालों को बेसब्री से इंतजार है. आज राहुल गांधी ने रायबरेली में जनसभा की, तब उनके साथ बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं. राहुल ने कहा- रायबरेली मेरी दो माताओं की कर्मभूमि है. इसीलिए मैं यहां से चुनाव लडऩे आया हूं. सभा में राहुल से पूछा गया कि, शादी कब करेंगे. राहुल ने जवाब में कहा- जल्दी करनी पड़ेगी. राहुल इस बार रायबरेली और वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं. दरअसल आज की जनसभा में राहुल गांधी से यह सवाल एक बच्चे ने किया था. इस सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा, अब लगता है कि जल्द ही करनी पड़ेगी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज रायबरेली में घर-घर चुनाव अभियान किया. इस दौरान वो घर-घर जाकर लोगों से मिल रही हैं. राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने साफ कहा है कि अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे. संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी. आरक्षण और आपको जो भी चीजें मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी. राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button