ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

सतपुड़ा के जंगल में लगी आग शिखरधाम पहुंची, चपेट में मंदिर का संत निवास, भोजनशाला।

बड़वानी। सतपुड़ा के जंगलों में लगी आग से शिखरधाम भीलटदेव के जंगल को भी चपेट में ले लिया। दूर तक आग का धुआं दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार शिखरधाम के जंगल के आधे से अधिक पेड़ आग से झुलस गए हैं। आग के दायरे ने बढ़ते हुए शिखरधाम के संत निवास व भोजन शाला को भी अपनी चपेट में लिया। घटना में जन धन हानि के समाचार नहीं है। आग आसपास के जंगलों में दो दिन से लगी है। वहीं ग्रामीणों में ऐसी चर्चा चल रही है कि आग लगाई गई है। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हुए। मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए मंदिर समिति के सदस्य आसपास के ग्रामीण जुटे रहकर पानी का छिड़काव करते रहे। मामले की सूचना नागलवाड़ी पुलिस को दी गई। पुलिस बल ने भी भरकस प्रयास किया मौके पर सेंधवा का दमकल भी पहुंचा। समाचार लिखे जाने तक जंगलों से धुआं उठता रहा। फिलहाल शिखरधाम के रास्ते को दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिया गया है। घटना गुरुवार दोपहर की है। ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे के पहाड़ में लगी आग गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी है। गुरुवार दोपहर शहर के बड़गांव स्थित नगर पालिका के ट्रेंचिंग ग्राउंड में भीषण आग लग गई। इस दौरान हवा के साथ कचरे के पहाड़ी में तेजी से पॉलीथीन और अन्य कचरा दहकने लगा। धुआं उठते ही ट्रेंचिंग ग्राउंड स्टाफ सहित नपा के टेंकर और फायर वाहनों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। कैलाश नगर, मदीना नगर से सटी बाउंड्रीवाल की ओर आग लगने से दोनों ओर से पानी का छिड़काव किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button