मध्यप्रदेश
जिले में 818.6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड

मुरैना 10 अक्टूबर 2022/जिले में 1 जून 2022 से अभी तक 818.6 मिलीमीटर औसत वर्षा हो चुकी है, जिले में वार्षिक औसत वर्षा से 193.3 मिलीमीटर अधिक वर्षा हो चुकी है। मुरैना जिले की वार्षिक औसत वर्षा 706.9 मिलीमीटर है।
जिले में 01 जून से 10 अक्टूबर 2022 तक 818.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो गत वर्ष की तुलना में 193.3 मिलीमीटर वर्षा अधिक है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 625.3 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई थी।
जिले में 1 जून से 10 अक्टूबर 2022 तक सर्वाधिक 1071 मिलीमीटर वर्षा सबलगढ़ में दर्ज की गई है। जौरा में 1065, मुरैना में 966.4, पोरसा में 770, कैलारस में 589 और अम्बाह तहसील में सबसे कम 450 मिलीमीटर वर्षा हुई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 अक्टूबर सोमवार को सर्वाधिक 70 मिलीमीटर वर्षा सबलगढ़ में दर्ज की गई है, जबकि पोरसा में 30, जौरा में 21, मुरैना-कैलारस में 10-10 और अम्बाह में 12 मिलीमीटर वर्षा हुई है।




