मुख्य समाचार
भिंड में रेत की अवैध वसूली को लेकर चली गोली,रेत कारोबारी की मौत।
भिंड के भारोली तिराहा पर वसूली को लेकर फायरिंग हुई. गोली लगने से रेत कारोबारी की मौत हो गई है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि हत्या की वारदात को देहात थाना प्रभारी के प्राइवेट वसूली गुर्गों ने अंजाम दिया है,चंबल इलाके के भिंड जिले में रेत के कारोबार में पुलिस की संलिप्तता के कई मामले सामने आते रहे हैं. विभिन्न थाना क्षेत्रों में पदस्थ थाना प्रभारियों द्वारा निजी गुर्गों की मदद से रेत वाहनों से अवैध वसूली का खेल लंबे समय से किया जा रहा है.,मामला भिंड शहर के बायपास रोड के भरौली तिराहा का है. मृतक का नाम लव तोमर है. और वह रेत का कारोबार करता था. लव बाइपास रोड सीता नगर कॉलोनी का रहने वाला था. घटना के वक्त मृतक का भाई शिवम तोमर भी मौजूद था. शिवम ने बताया कि आज सुबह जब वह अपने भाई लव तोमर के साथ नाश्ता करने भरौली तिराहा पहुंचा था. उसी समय भरौली निवासी रामू और छोटू चौराहे पर पहुंचे. ये दोनों ग्रामीण थाना प्रभारी के लिए रेत की अवैध की वसूली करते थे. पैसे को लेकर हुई बहस मृतक के भाई ने बताया कि दोनों ने रात में निकलने वाली रेत की गाड़ियों की अवैध वसूली के लिए अपने भाई से "कट मनी" मांगी. भाई लव ने मना कर दिया और बताया कि रात को जो गाड़ियां उन्होंने भेजी थीं, वे रॉयल्टी लेकर आई थीं. लिहाज़ा वह पैसा नहीं देंगे. इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस हो गई. विवाद इतना बड़ा कि आरोपी रामू ने तमंचे से लव को गोली मार दी. गोली लगते ही लव मौके पर ही गिर पड़ा. घायल को जिला अस्पताल लाया गया. जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए लव को ग्वालियर रेफर किया गया. लेकिन रास्ते में ही लव की मौत हो गई. परिजनों ने किया चक्काजाम परिजनों ने लव का शव घर के सामने बाईपास पर रखकर सड़क जाम कर दी. पुलिस- प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. परिवार की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज किया जाए. वसूली करने वाले देहात थाना प्रभारी और वसूली करने वाले आरक्षक सौरभ राजावत को तत्काल बर्खास्त किया जाए. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. आसपास के थानों से भी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने न्याय का आश्वासन देकर दो घंटे बाद जाम खुलवाया.


