मुख्य समाचार
ओलावृष्टि की सूचना मिलते ही कलेक्टर ने सर्वे के दिए निर्देश
मुरैना जिले के मुरैना विकासखंड के अंतर्गत 29 मार्च शुक्रवार को अचानक आंधी और बादल होने से ओले गिरने की सूचना चार-पांच गांव में मिली है । सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने राजस्व अधिकारियों की टीम गठित कर सर्वे करने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने बताया कि मुरैना जिले में सरसों की फसल लगभग कट चुकी है और गेहूं की फसल भी 30% काटी जा चुकी है । सर्वे में जो भी निकल कर आएगा उस पर आगे निर्णय लिया जाएगा।


