ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

तालाब से बॉल निकालने गए एक नाबालिग का पैर फिसला, दूसरा बचाने उतरा, दोनों डूबे।

राजस्थान/केकड़ी. जिले के सावर कस्बे में पानी में डूबने से दो नाबालिग की मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि खेलते समय पानी में से बाॅल निकालने गए थे. इस दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गए. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को निकालकर सावर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा. बॉल निकालने के दौरान हुआ हादसा : सावर थाना प्रभारी सुमन चौधरी के अनुसार सावर निवासी जिशान शेख पुत्र मोहम्मद शरीफ उम्र 15 साल, रिहान रजा पुत्र तालिब हुसैन उम्र 17 साल दोपहर को करीब 1 बजे बस स्टैंड के पीछे स्थित तालाब के पास खेल रहे थे. खेलते समय तालाब में उनकी बाॅल चली गई. बॉल निकालते समय जिशान शेख का पैर फिसल गया, जिससे वह पानी में गिर गया. जिशान को बचाने के लिए रियान रजा भी पानी में उतर गया. इस दौरान वह भी गहरे पानी में डूब गया. आवाज सुनकर एंबुलेंस और पुलिस को दी सूचना : दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में ही बकरियां चरा रहे एक व्यक्ति ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी. सूचना मिलने पर सावर थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई. दोनों को तालाब में से निकालकर राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर सावर थाना प्रभारी सुमन चौधरी, तहसीलदार भोपाल सिंह मीणा और पालिकाध्यक्ष विश्वजीत सिंह शक्तावत भी मौके पर पहुंचे. वहीं, हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button