ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

स्कूल से शौच करने गए नदी पर गए दो मासूम भाई डूबे, शिक्षकों को पता ही नहीं चला।

मुरैना। स्कूल से शौच करने की कहकर गए पांच व सात साल के दो चचेरे भाई पास में ही सोन नदी में डूब गए। स्कूल के शिक्षक दोपहर में छुट्टी करके चले गए।स्वजन के अनुसार जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तब खोज करने पहुंचे, दोनों बच्चों के बस्ते स्कूल में मिले और डेढ़ घंटे से ज्यादा चली तलाश के बाद बच्चों के शव सोन नदी में मिले। घटना मंगलवार को जौरा तहसील के लेंडी का पुरा गांव में घटी।गांव के प्राइमरी स्कूल में मुंशी कुशवाह का सात वर्षीय पुत्र अनिल और उसके सुरेंद्र का पांच वर्षीय बेटा अजीत मंगलवार की सुबह पढ़ने गए थे। दोपहर 12 बजे स्कूल में मध्यान्ह भोजन की घंटी बजी तब अनिल और अजीत स्कूल से महज 100 मीटर दूर सोन नदी किनारे शौच को गए, जहां संभवत: शौच के बाद हाथ-मुंह धोने के दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में गिर गए। बताया गया है कि शिक्षक दोपहर 2 बजे छुट्टी करके चले गए। बस्ते स्कूल में ही रखे रह गए। बच्चों के चाचा मोहर सिंह कुशवाह ने बताया कि अनिल व अजीत स्कूल से नहीं आए तो उन्हें स्कूल देखने गए तो वहां दोनों बच्चों के बस्ते रखे मिले। तलाश करते-करते ग्रामीण व स्वजन सोन नदी के घाट पर पहुंचे, जहां शाम साढ़े 4 बजे के करीब दोनों बच्चों के शव मिले। ग्रामीणों के अनुसार स्कूल में शौचालय नहीं, इसलिए बच्चे नदी किनारे जाते हैं। जौरा थाने में इस घटना के बाद पुलिस ने मर्ग का प्रकरण दर्ज किया गया है। उधर घटना के बाद संबंधित पहाड़गढ़ के ब्लाक स्तरीय संचालक विजेंद्र सिंह धाकड़ का कहना है कि बच्चे स्कूल में दर्ज नहीं थे। इनके बस्ते रखे रह जाने की बात भी ग्रामीणों ने झूठी उड़ा दी है। शिक्षक साढ़े 4 बजे स्कूल से निकले हैं। स्कूल में लोहे का एक पुराना शौचालय भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button