ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अवैध कारोबार को बढ़ावा- *अवैध गैस रीफिलिंग का धंधा शिवपुरी में अप्रिय घटना को दे रहा है निमंत्रण, लोगों ने की कार्रवाई मांग की*

*गैस एजेंसी से सांठगांठ कर करते है कारोबार*
*राजवर्धन सिंह*
शिवपुरी शहरी क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में इन दिनों अवैध गैस रिफिलिंग की धंधा जोरों पर है। इस गोरखधंधे की आड़ में अवैध कारोबारियों की कमाई निर्धारित दरों से अधिक हो रही है। इस अवैध कारोबार में शामिल लोग प्रशासन की नजर से बचने के लिए सिलिंडर रिफलिंग काम को घर तो छोड़िए शहर के मुख्य बाजार से अंजाम देते हैं। जानकारों के मुताबिक 14 नम्बर कोठी,न्यूब्लोक, अग्रवाल धर्मशाला के पास,नवाब साहब रॉड,मीट मार्केट के सामने आदि प्रमुख बाजार एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में अवैध गैस रिफिलिंग धड़ल्ले से जारी है।
जबकि रिफिलिंग का यह काम गैर कानूनी और जानलेवा माना गया है। इसके बावजूद भी नियम कानून को ताक पर रख कर उक्त क्षेत्रों में अवैध रिफिलिंग का अवैध धंधा खूब फल फूल रहा है। इन कारोबारियों के पास गैस रिफिलिंग के लिए अधिकतर वैसे ग्राहक आते हैं जो न्यू ब्लॉक की गरीब बस्तियों सराय में किराए के मकान में रह कर नौकरी कर रहे हैं। सब्सिडी वाले 14.2 किलो गैस सिलेंडर का मूल्य वर्तमान में लगभग 1100 रुपए हैं। इससे दो किलो, तीन किलो, पांच किलो वाले छोटे सिलेंडर में गैस भरा जाता है। बाजार में प्रति किलो गैस भरने की कीमत 85 से लेकर 90 रुपए बताया जाता है। लोगों ने अवैध रिफीलर के खिलाफ कार्रवाई व सघन छापेमारी किए जाने की दिशा में पहल करने को लेकर जिला प्रशासन से लोगों ने मांग की है। कारोबारी गैस एजेंसी से सांठगांठ कर देते हैं अवैध कारोबार को अंजाम ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोग आज के समय में भी स्वयं गैस खरीदने से अक्सर परहेज करते देखे जाते हैं। मसलन इसके लिए निकटतम व्यक्ति जो कमीशन बेसिस पर इस तरह के कार्य करते हैं, वैसे वेंडर से संपर्क कर गैस उपलब्ध कराते हैं। वेंडर गैस एजेंसी के कर्मियों के साथ अच्छी तालमेल स्थापित कर अवैध कारोबार को बढ़ावा दिया करते हैं।

Related Articles

Back to top button