ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

श्री महाकाल लोकार्पण ऐतिहासिक, शिवमय होगा शमशाबाद क्षेत्र- विधायक राजश्री रुद्रप्रताप सिंह

विदिशा: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित नवनिर्मित श्री महाकाल लोक का भव्य और ऐतिहासिक लोकार्पण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को करेंगे, इसकी भव्य तैयारी के संदर्भ में शमशाबाद विधायक  राजश्री रूद्र प्रताप सिंह विगत 1 हफ्ते से निरंतर जुटी हुई है। शमशाबाद विधानसभा की विधायक राजश्री रूद्र प्रताप सिंह ने खामखेड़ा मंडल की महिला मोर्चा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।

जानकारी देते हुए विधायक ने बताया कि पीपलखेड़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से ग्रामवासी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे एवं समस्त साधु संतों का सम्मान भी किया जाएगा। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें शिव स्तुति, हनुमान स्तुति दुर्गा स्तुति जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे, तत्पश्चात दिनांक 12 अक्टूबर को क्षेत्र की जनता की तरफ से बधाई का कार्यक्रम किया जाना है, जिसमें मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध गायिका सीता चौरसिया एवं मंडली द्वारा गायन के साथ-साथ आसपास के गांवों द्वारा राई नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां की जाएंगी। शमशाबाद विधायक राजश्री रुद्रप्रताप सिंह जी ने विधानसभा क्षेत्र के समस्त जनता जनार्दन से इस कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की हैं।

Related Articles

Back to top button