ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

भिंड कलेक्टर ने वन विभाग के सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।

भिण्ड । कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने मजदूरों को उनकी मेहनत की राशि का पूरा भुगतान नहीं करने और मजदूरों को धमकाने पर वन विभाग के सिपाही पवन आर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। कलेक्टर श्री श्रीवास्तव को आवेदक सोनू, गोलू, सुग्रीम, उग्रसिंह, काशीराम, दीपक वर्ष कुमार, अवधेश आदि निवासी कटनी ( म०प्र०) द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि वनमण्डल रेंज के भिण्ड के सिपाही पवन आर्य के द्वारा भिण्ड जिले के सिकाहाटा ग्राम में खड्डे खुदाई का कार्य के लिये 18 रूपये प्रति गड्डे के हिसाब से ठेका दिया गया। उक्त कार्य 50 मजदूर के द्वारा 15 दिन काम किया जिसमें 18000 गड्डे एवं 8 दिन अर्जुनपुरा में काम किया जिसमें 9000 गड्डे खोदे गये। काम के बदले में खाने पीने के लिये मात्र 27500 पवन सिपाही द्वारा उन्हें दिये गये एवं 11500 रूपये सूर्या सेंगर ने उन्हें दिये। जबकि उनके कुल गड्डे की खुदाई 4,86,000/- रूपये हो रही है। तथा 40 रूपये प्रति मीटर ट्रेंच कन्टूर खोदे गये जिनकी कुल मजदूरी 40000/- रूपये होती है। जब उनके द्वारा उक्त रूपये की मांग की गई तो उल्टा उन्हें गालीगलोच कर घमकाया गया और उन्हें वहां से भगा दिया गया है उक्त लोगों के द्वारा अपनी उक्त बकाया राशि रूपये 5,26,000/- दिलाये जाने हेतु अनुरोध किये जाने पर आवेदिका कैला बाई, सोनू लाल सोनी, नीलू बाई, मनीष चौहान के कथन अंकित कराये गये। उन्हें द्वारा भी अपने कथनों में उक्त आवेदन में वर्णित तथ्यों की पुष्टि की गई। अतः उक्त आवेदन एवं संबंधितों के द्वारा दिये गये कथनों से प्रथम दृष्टया स्पष्ट होता है कि आर्य का उक्त कृत्य म०प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उप नियम 3 क के विपरीत होने से श्री पवन आर्य वन रक्षक वनमण्डल भिण्ड रेंज भिण्ड को म०प्र० सिविल सेवा निहित प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में आर्य का मुख्यालय जिला वनमण्डल अधिकारी कार्यालय भिण्ड नियत किया जाता है। श्री आर्य को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते देय होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button