ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

जयभान सिंह पवैया की कांग्रेस को सलाह, समय रहते बा-इज्जत पार्टी से बाहर आ जाएं राम भक्त।

ग्वालियर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया हमेशा ही अपनी तीखी प्रतिक्रियाओं के चलते चर्चा में रहते हैं. एक बार फिर उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा है. इस बार कटाक्ष कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने ही वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के निष्कासन को लेकर किया. आचार्य प्रमोद ने दी थी हाई कमान को सलाह असल में अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान जब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण का बहिष्कार करने का ऐलान किया था. उस समय आचार्य प्रमोद कृष्णम् उन चुनिंदा कांग्रेस सदस्यों में से एक थे. जिन्होंने इस पर पुनर्विचार करने का प्रस्ताव रखा था. इसके बाद पार्टी विरोधी गतिविधि मानते हुए, हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. जयभान सिंह पवैया ने कांग्रेसियों को दी सलाह आचार्य प्रमोद कृष्णम् के निष्कासन को लेकर अब भाजपा नेता भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के सहप्रभारी जयभान सिंह पवैया का कहना है कि, "कांग्रेस पार्टी में अब रामभक्तों और सनातन संस्कृति को चाहने वालों के लिए जगह नहीं बची है. आचार्य प्रमोद का बस इतना ही अपराध था कि उन्होंने हाई कमान को राम मंदिर के निमंत्रण के बहिष्कार पर पुनर्विचार करने के लिए कहा था? उन्होंने कहा था भाजपा से लड़ो... राम से नहीं लड़ा जा सकता है." उन्होंने आगे कहा कि " मेरा कहना तो सिर्फ इतना है, कांग्रेस में जो भी राम भक्त और सनातन प्रेमी हैं. समय रहते बा- इज्जत अपने आप को बाहर (कांग्रेस पार्टी छोड़ दें) कर लें तो अच्छा रहेगा."

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button