ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पति-पत्नी और बेटा फांसी के फंदे पर लटके मिले, आशंका- हत्या के बाद आत्महत्या

ग्वालियर। सिरोल इलाके में दंपती और उनका मासूम बेटा फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। दिल दहला देने वाली इस घटना की पड़ताल में पुलिस जुटी है। आशंका है- पहले हत्या की गई है, फिर आत्महत्या। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुला लिया है। खबर लिखे जाने तक शव फांसी के फंदे पर लटके हुए थे । पुलिस व फोरेंसिक एक्सपर्ट डाॅ.अखिलेश भार्गव पड़ताल में जुटे थे। पुलिस के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है।

सिरोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुरावली इलाके में रहने वाला जितेंद्र झा मजदूरी करता है। जितेंद्र के साथ उसकी पत्नी त्रिवेणी और बेटा अचल झा रहते थे। दो दिन से इनका घर बंद था। रविवार सुबह आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद लोगों को संदेह हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर सिरोल थाना प्रभारी विनय सिंह तोमर फोर्स के साथ पहुंचे। यहां जब अंदर गए तो दंपत्ति और इनका बेटा फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। पूरे परिवार की दर्दनाक मौत की कहानी स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन अभी यह पता लगा है कुछ दिनों से दंपती गुमसुम रहने लगे थे।

दो दिन पहले इन्हें देखा गया था, इसके बाद शनिवार को पूरे दिन दरवाजा नहीं खुला। फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलवा लिया गया। पुलिस पड़ताल में जुटी है। मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस इसमें हत्या और आत्महत्या के एंगल पर पड़ताल में जुटी है।

Related Articles

Back to top button